अक्षय मेल समाचार/प्रतापगढ़
विश्वनाथगंज के सपा नेता उमेश कुमार वर्मा का कहना है कि कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इसी के साथ लोगों को वायरस से निपटने के लिए घर से लेकर, स्कूल-कॉलेज, ऑफिस में साफ-सफाई रखने और सावधानी बरतने की जरूरत है। उमेश कुमार वर्मा ने कहा कि शुरुआत अपने घर से करें, सबसे पहले अपने घर को वायरस से निपटने के लिए तैयार करें। बच्चों को सकारात्मक रखें और उन्हें भरपूर प्यार दें। कोरोना से बचाव को लेकर जागरुकता प्रारंभ करे। पहली कड़ी में घर और बच्चों को लेकर रखी जाने वाली सावधानी बरते। और उन्होंने कहा कि परिजनों, रिश्तेदारों और मित्रों को जीवनशैली से जुड़ी सावधानियों के बारे में बताएं। पड़ोसियों के साथ मिलकर आपातकालीन स्थिति की योजना बनाएं। बीमारी की स्थिति में संपर्क करने वाले लोगों की सूची बनाएं

0 टिप्पणियाँ