सप्ताहिक की बंदी के दिन भी खुली रहीं दुकानें







शुकुल बाजार अमेठी। विकासखंड शुकुल बाजार में सप्ताहिक की बंदी का दिन है।इस दिन क्लीनिक मेडिकल स्टोर खाने पीने के सामान बेचने वाली दुकानों के अलावा अन्य दुकानों को बंद रखने के आदेश हैं। बंदी के दिन भी दुकानदार अपनी दुकानें खुले रहते हैं। बताते चलें कि जिलाधिकारी महोदय ने जिले की सभी मार्केट के लिए सप्ताह की बंदी का दिन निर्धारित किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस आदेश को सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया है। विगत दिनों विभागीय अधिकारियों ने छापेमारी की दुकानदारों के चालान भी किए मौजूदा समय में अधिकारियों की लापरवाही के चलते दुकानदार डीएम व श्रम विभाग के आदेश को नजरअंदाज किए हुए हैं। बंदी के दिन भी दुकानें खोली जा रही हैं।क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने डीएम अमेठी से सप्ताहिक की बंदी को सफल बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ