डीएम-एसपी ने तहसील सदर में सुनी फरियादियों की
समस्याए, तत्काल निराकरण करने के दिये अधिकारियों को निर्देश
नीलम ब्यूरो रायबरेली
हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार अखबार
रायबरेली 17 मार्च, 2020
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने तहसील सदर में
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आईजीआरएस, तहसील समाधान दिवस, जनसुनवाई आदि के लम्बित प्रकरणों को
भी समयबद्ध, गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित
अधिकारियों को तत्काल समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व, भूमि विवाद, विकास, पुलिस, जिला पूर्ति, समाज कल्याण विभाग आदि विभागों
की समस्याओं को फरियादियों ने दी जिसके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित विभागों व पुलिस थानों को दिये।
तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 70 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारी को शिकायतों
का नियामानुसार तत्काल निस्तारण करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 संजय कुमार शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, सीओ सीटी गोपीनाथ सोनी, तहसीलदार सदर अमिता यादव, एडी सूचना प्रमोद कुमार, प्रचार सहायक
बड़े लाल यादव, मो0 राशिद रियाज अंसारी सहित जिलास्तरीय अधिकारीगण व बड़ी सख्या में फरियादी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ