सार्वजनिक रास्ते पर टिनसेट रखकर दबंगों ने कर लिया अवैध कब्जा*
दबंगों के आगे नतमस्तक हुआ पुलिस प्रशासन रामसनेहीघाट
रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। दबंगों के आगे नतमस्तक पुलिस प्रशासन प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसनेहीघाट क्षेत्र की पुलिस चौकी हथौधा कोटवा सड़क का है जहां पर दबंग श्यामू एवं शिवम पुत्र ओमप्रकाश ने सार्वजनिक रास्ते पर टिनसेट रखकर सार्वजनिक रास्ते को बंद करने की के मनसूबों से टिनसेट रख दिया ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची चौकी पुलिस ने हो रहे अवैध कब्जे को रुकवा दिया और सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण न करने की हिदायत दी लेकिन दबंगों ने पुलिस की ना सुनकर 14 .03 .20 को टिनसेट रखकर सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण कर दिया पुलिस की कोई भी बात दबंगों ने नहीं सुनी और सार्वजनिक रास्ते के ऊपर टिनसेट रखकर अवैध कब्जा कर लिया जबकि रास्ता सर्वजनिक है और लगभग सैकड़ों परिवार का आना जाना लगा रहता है दबंगों के आगे कानून बना महज मजाक गांव के ही काफी लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन दबंगों ने गाली देते हुए सभी को अपने दबंगई के बल पर भगा दिया दबंगों की हाथ की कठपुतली बनी पुलिस जिसकी रामअवध पुत्र गुलाम एवं ग्रामीणों ने लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट को देकर न्याय की गुहार लगाई

0 टिप्पणियाँ