नाबालिक रेप पीड़िता का हाल जानने पहुँचे अपना दल (एस) पदाधिकारी
नीलम ब्यूरो रायबरेली
हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार अखबार
रायबरेली- हरचंदपुर थाना क्षेत्र में 6 साल की नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल तो भेज दिया गया लेकिन रेप के बाद से नाबालिक की हालत गंभीर बनी हुई है इसी अपना दल (एस) के पदाधिकारियों ने महिला जिला अस्पताल जाकर पीड़िता का हाल जाना वही परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने की बाद कही। जिले में महिलाओ के विरूद्ध लगातार बढ़ रहे अपराधों को निंदा की। इस मौके पर एलसी कन्नौजिया (जिला संरक्षक), राजन पटेल(जिलाध्यक्ष युवा मंच), अभय सोनकर (जिला उपाध्यक्ष) , सचिन आजाद (जिला महासचिव युवा मंच), विधुन पटेल (सदर विधानसभा अध्यक्ष) अमन वर्मा (बूथ अध्यक्ष), राजेन्द्र यादव, मो० वारिश, भोला सिंह आदि सभी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ