एसपी ट्रैफिक से अधिवक्ता की नोक झोंकचालान काटने पर अधिवक्ता भड़क गए एसपी ट्रैफिक पर

एसपी ट्रैफिक से अधिवक्ता की नोक झोंक

चालान काटने पर अधिवक्ता भड़क गए एसपी ट्रैफिक पर

ब्यूरो /अक्षय मेल समाचार


गोरखपुर पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा रोज़ की भांति आज भी अपने अभियान पर निकले थे जब एसपी ट्रैफिक का काफिला कैंट चौराहे के एक अस्पताल के पास पहुचा तो एसपी  ट्रैफिक ने देखा कि तमाम दो पहिया चार पहिया वाहन सड़क पर बेतरतीब तरह से खड़े है जिसकी वजस से वहाँ के राहगीरों और जो परिजन मरीज़ लेकर जा रहे थे उनको भारी असुविधा हो रही है। एसपी ट्रैफिक ने सड़को पर खड़े बेतरतीब वाहनो का चालान काटना शुरू किया तो इसी बीच एक अधिवक्ता की वाहन भी वहाँ खड़ी थी जब अधिवक्ता का चालान काटा गया तो वो एसपी ट्रैफिक की कार्यवाही से बहुत ज़्यादा खफा हो गए और सड़क पर ही नोक झोंक शुरू हो गयी लोगो की भीड़ लगना भी शुरू हो गयी। खैर कुछ देर नोक झोंक होने के बाद मामला शान्त हुआ। अब सवाल ये उठता  है कि जो अधिवक्ता जनता के न्याय के लिए कोर्ट में चट्टान की तरह सच की वकालत करता है उसी अधिवक्ता का जब चालान काटा जाता है तो पुलिस के अधिकारी पर भड़क जाता है ये सोचने से परे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ