एडीजी आईजी एसएसपी ने चलाया चेकिंग अभियान संदिग्ध व्यक्तियों से की गई पूछताछ
दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
जनपद प्रयागराज में होली के त्यौहार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किया कि अपने जिले में चेकिंग लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जाए और उत्तर प्रदेश में होली का पावन त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास किया जाए वहीं प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था अधिक मजबूत बनाने के लिए डीजीपी ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात करने के बाद निर्देश जारी किए कि किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही ना होने पाए प्रदेश के डीजीपी के आदेश का पालन करते हुए प्रयागराज जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपने हाथों में थामते हुए एडीजी आईजी एसएसपी ने सड़क पर उतर कर समस्त वाहनों के कागजों की जांच पड़ताल किया तथा जिन वाहनों के कागज में कमियां पाई गई उनका चालान काटा इस दौरान दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों को रोककर चेक किए एवं गाड़ी में काली फिल्म पाए जाने पर जमकर फटकार लगाई और तत्काल हटवाया आपको बता दें प्रयागराज जनपद के वरिष्ठ अधिकारी खुद सड़क पर उतरकर चेकिंग कर रहे हैं अब यह देखना लाज़मी है कि जिले के थानाअध्यक्ष के ऊपर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी जो दी गई है उसे किस तरह निर्वाहन करते हैं मीडिया के कैमरे में किस थाना प्रभारी की तस्वीर कैद होती है क्षेत्र की सुरक्षा करते हुए या फिर अपने ऐसी रूम में आराम से चैन की नींद सोएंगे अगर अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे तो क्षेत्र में रात को निकालकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गाड़ी की चेकिंग करेंगे ताकि होली का त्यौहार सकुशल संपन्न हो सके
0 टिप्पणियाँ