कुएं में गिरकर युवक की मौत, घर पर मचा कोहराम

कुएं में गिरकर युवक की मौत, घर पर मचा कोहराम


नीलम ब्यूरो
अक्षय मेल समाचार
शिवगढ़- रायबरेली
शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 20 वर्षीय युवक की कुएं मे गिरकर मौत हो गई।
जानकारी मुताबिक पाराकला गांव का रहने वाला 20 वर्षीय मोहम्मद हारून पुत्र अनवर जो बुधवार को सायं काल मुम्बई से मजदूरी करके वापस लौटा था। मोहम्मद हारून बृहस्पतिवार को प्रात:काल घर से शौंच के लिए निकला था, तभी रास्ते में पड़ने वाले कुए की समतल जगत के चलते युवक अचानक कुएं में चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही युवक को बचाने के लिए लोग दौड़े  युवक को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे किंतु तब तक उस युवक की मौत कुए के अंदर हो चुकी थी।
 सूचना पर आनन-फानन में मय फोर्स के पहुंचे शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने पंचनामा भरवाकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
उक्त घटना के बाद युवक के घर पर कोहराम मच गया है। उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है किंतु गांव वालों के द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ