भू माफिया हुए सक्रिय महिला लगा रही अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर

भू माफिया हुए सक्रिय महिला लगा रही अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर

नीलम ब्यूरो
अक्षय मेल समाचार रायबरेली

जिलाधिकारी ने दिया सख्त कार्यवाही का आदेश

खीरों / रायबरेली।। देश के प्रधानमंत्री या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े दावे और वादे मंचो से करते जरूर नजर आते हैं, लेकिन हकीकत इससे परे ही नजर आती है जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एंटी भू माफिया टास्क फोर्स बनाकर भू माफियाओं पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हो लेकिन संबंधित थाना उस पर पलीता लगाने का काम जरूर कर रहा है । जी हां हम बात कर रहे हैं खीरो थाना क्षेत्र के निहस्था ग्राम सभा की जहां की मधु नाम की महिला लगातार अपनी जमीन के लिए अधिकारियों की चौखट के चक्कर जरूर लगा रही है लेकिन इंसाफ के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है । प्राप्त जानकारी के अनुसार खीरो थाना क्षेत्र के निहत्था ग्राम सभा की मधु सिंह जिलाधिकारी कार्यालय पर अपनी ही जमीन पर विपक्षी दलों द्वारा घूरा फेंके जाने व मारपीट कर दबंगई से उसकी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं लेकिन ना तो थाने के संबंधित अधिकारी उसकी मदद कर रहे हैं और ना ही संबंधित चौकी । कई महीनों से चक्कर लगाने के बाद आज वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची यहां पर अपनी आपबीती जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना को सुनाई जो कि खुद भी महिला हैं उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्दी आपकी जमीन खाली कराकर दबंगों पर कार्यवाही जरूर की जाएगी । अब देखने वाली बात यह होगी कि जिलाधिकारी इस ओर कितना गंभीर होती हैं और दबंग भू माफियाओं पर क्या कार्यवाही करती है ?  वहीं पीड़िता के परिवार में किसी भी पुरुष का ना होना भी दबंगों के लिए उसकी जमीन कब्जा करना आसान होता दिख रहा है, क्योंकि पीड़िता का पति कमाई के सिलसिले में बाहर रहता है । अब देखना यह होगा कि जिला अधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करती है ?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ