तीन माह बाद न्यायिक कार्य पर लौटे अधिवक्ता गण

तीन माह बाद न्यायिक कार्य पर लौटे अधिवक्ता गण


तहसील मुसाफिरखाना के अधिवक्ता गण पूर्व तहसीलदार घनश्याम भारतीय , उप जिलाधिकारी श्री महात्मा सिंह के विरुद्ध न्यायिक प्रक्रिया में अनियमितता व भ्रष्टाचार में संलिप्तता के कारण *विगत 9 दिसंबर 19 से इन राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार किया था, नव आगंतुक उप जिलाधिकारी श्री राम शंकर व तहसीलदार श्रीमती पल्लवी सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात आज अधिवक्ता संघ की आमसभा की बैठक अध्यक्ष श्री बलदेव सिंह सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई ,जिसमें सर्व सम्मत से नयायिक कार्यों के बहिष्कार को वापस लिया गया* तथा न्यायिक कार्यों में सहयोग का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर महासचिव सुनील श्रीवास्तव, सी.पी. सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, राधेश्याम लाल , रमाशंकर मिश्र ,वेद शुक्ला , मो. आसिफ, शिव प्रकाश श्रीवास्तव, गायत्री पांडे , धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सुग्रीव मिश्रा, राजेंद्र यादव, अवधेश सिंह, सुनील, रमेश , सत्य प्रकाश आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ