अवारा पशु एवं बाइक की भिड़न्त में वृद्ध की घटना स्थल पर हुई मौत



नीलम ब्यूरो रायबरेली
दैनिक अक्षय मेल समाचार

बछरावां / रायबरेली ।। बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्नावा बछरावां निवासी जगदीश प्रसाद उम्र लगभग 70 वर्ष एक सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर दो लोग और थे दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार मृतक जगदीश उम्र 70 वर्ष कल निमंत्रण में हिलौली उन्नाव गए हुए थे, निमंत्रण से जब लगभग 12:00 बजे के आसपास वापस अपने घर कन्नावा आ रहे थे तभी छोटकवा खेड़ा इचौली के पास उनकी बाइक एक आवारा मवेशी से टकरा गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी की वृद्ध जगदीश की मौके पर ही मृत्यु हो गई उनके साथ बाइक में सवार दो लोग और भी थे जिन को गंभीर चोटें आई हैं उनका प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया है। परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक जगदीश अपने पीछे एक बेटा और चार बेटियां छोड़ गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची बछरावां पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ