अक्षय मेल समाचार रिपोर्ट-
Akshay pratap yadav
अमेठी जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय में सांसद निधि से कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को आगाह किया कि जिन परियोजनाओं का पैसा मिल गया है उनका कार्य तत्काल शुरू करें। जो कार्य कराए जा रहे हैं उसके मानक और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों में शिथिलता अथवा धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारी व कार्यदाई संस्था की जिम्मेदारी होगी यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही कहा कि जिन परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो गया है उसे नियत समय सीमा के अंदर अपेक्षित प्रगति के साथ पूर्ण किए जाएं। जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि सांसद निधि से कराए जाने वाली परियोजनाएं के अंतर्गत पैक्सफैड की रुपए 2961.78 लाख की लागत से 1400 सोलर लाइटों में से 800 सोलर लाइटों की स्थापना कराई जा चुकी है। रुपए 232.47 की लागत से 590 हैंड पंपों में से 403 की स्थापना का कार्य प्रगति पर है व 14 इंटरलॉकिंग कार्य कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व कार्यदाई संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कार्य विवाद के कारण बाधित हो रहे हैं तो विवाद का समाधान शीघ्र करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सांसद निधि से कराए जाने वाले निर्माण व स्थापना कार्यों की गुणवत्ता की निरंतर जॉंच की जाए। गुणवत्ता में अनियमितता पाए जाने पर लापरवाही छम्य नहीं होगी। बैठक के दौरान समस्त संबंधित अधिकारी व कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ