दैनिक अक्षय मेल समाचार
सुलतानपुर 13 मार्च/ जनपद में तेज हवा , बारिश तथा ओलावृष्टि होने के कारण मौसम अचानक परिवर्तित हो गया है एवं ठंडक भी बढ़ गई है जिससे जनपद वासियों को सुरक्षित रहना आवश्यक है । जिलाधिकारी श्रीमती सी0 इन्दुमती ने जनपद वासियों से अपील की है कि अचानक मौसम बदलने, तेज हवाएं, बारिश तथा ओलावृष्टि होने के साथ-साथ बिजली चमकने के दृष्टिगत सभी जन सामान्य अपने परिवार एवं बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल अवश्य करें , जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

0 टिप्पणियाँ