नशे में धुत युवक ने घर में घुसकर मचाया उत्पात, विरोध करने पर वृद्ध महिला को पीटा

अमेठी.

 अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के दादरा गांव में एक मनबढ़ शराबी युवक ने मानवता को तार- तार करते हुए एक विधवा वृद्ध महिला के घर में घुसकर उत्पात मचाया और विरोध करने पर पीटा।पीड़ित वृद्ध महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरु कर दी है।

आरोप के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गाँव दादरा की एक वृद्ध विधवा महिला के घर बीती रात गांव का ही गप्पू सरोज पुत्र राम दुलारे शराब के नशे में धुत होकर घुस गया और विधवा बृद्ध महिला के घर में घुसकर उत्पात मचाया। और महिला के विरोध करने पर महिला की पिटाई भी कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ