अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
बेतन निकालने बैंक गये लेखपाल को बैंक कर्मियों के इशारे पर सुरक्षा गार्ड ने पिटाई कर दी।
प्राप्तजानकरी के अनुसार बुधवार को एसबीआई की बीकापुर शाखा में तहसील में तैनात एक लेखपाल अपना वेतन निकलने गया।जहां पर बैंक कर्मी से कुछ कहा सुनी होने लगी। बैंक सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बैंक कर्मियों के इशारे पर लेखपाल को जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज देते हुऐ पिटाई कर दिया। मामले की जानकारी अधिवक्ता राम धनी वर्मा, व लेखपाल सूर्यभान वर्मा को मिलने पर आक्रोषित होते हुए बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक और उपजिलाधिकारी जैनेन्द्र कुमार से मिलकर शिकायत की।जिसपर उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार एच आर तिवारी को बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करने के साथ आरोपी गार्ड के खिलाफ बीकापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाने का आदेश दिया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा, विनोद कुमार पांडेय, सूर्यभान वर्मा, प्रहलाद, सहित आधा दर्जन लेखपाल पीड़ित लेखपाल शैलेश कुमार के साथ जाकर प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद उपाध्याय को तहरीर दी। शैलेश कुमार पुलिस सुरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी बीकापुर भेजा गया। लेखपाल शैलेश कुमार पुत्र जैसराज निवासी आसौपुर थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकर नगर के द्वारा बीकापुर कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उक्त बैंक में वेतन निकलने गया हुआ था। जहाँ पर कैशियर ने कहा कि सर्वर डाउन है कुछ देर बाद ठीक होने पर निकासी की जायेगी। जिस पर लेखपाल ने कहा कि मेरा पासबुक और निकासी पर्ची अपने पास रख लिजिए मैं आधे घंटे बाद फिर आऊंगा इतना सुनते ही कैशियर ने सुरक्षा गार्ड को आवाज दी और कहा इसे समझा दो गार्ड ने जातिसूचक अशब्दों का प्रयोग करते हुए मेरे उपर हाथ चला दिया और मारना पीटना शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस को तहरीर मिलते ही आरोपी सुरक्षा गार्ड अनवर हुसैन के खिलाफ मुकदम अपराध संख्या 139/2020 धारा 323 504 506 दलित उत्पीडन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी बीकापुर वीरेंद्र विक्रम करेंगे।

0 टिप्पणियाँ