बाजार शुकुल अमेठी -बीती रात घर में अकेली एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे से लटकता हुआ मृत शरीर पाया गया विवाह सम्बन्ध विच्छेद होने के बाद से मायके में अपनी माँ के साथ रहती थी माँ की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पी,एम,हेतु जिला भेज दिया है ।
प्रकरण थाना क्षेत्र के पूरे शुकुलन (मवैया रहमत गढ )से जुडा है। मृतका चन्द्र कला पुत्री स्व0राम समुझ पासी30वर्ष का विवाह सम्बन्धित थाना के गाँव पहाड पुर में हुआ था विगत पाँच वर्ष पूर्व सम्बन्ध विच्छेद होने के कारण बताया जा रहा है। कि पूरे शुकुलन मायके में रहती थी बीती रात माँ को घर से बाहर कहीं अन्यत्र जाने की बात आ रही है। इधर पडोसियोंको देर तक न दिखने पर बाद में उसे घर में दुपट्टे में मृत लटकता देखा गया सूचना पर पहुची माँ भी देखते ही अपनी सुधि -बुधि खो बैठी । किञ्च समयान्तर बाद मृतका की माता सीता पती की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पी,एम,के लिए जिला भेज दिया है ।बहर हाल घटना का यथार्थ कारण स्पष्ट नही हो पा रहा है।
0 टिप्पणियाँ