विद्यालय के वार्षिक समारोह पर हुए विविध कार्यक्रम ,पुरस्कृत हुए बच्चे


शुकुल बाजार ,अमेठी। अच्छी शिक्षा पाकर ही व्यक्ति महान बनता है इसके लिए सतत प्रयास करने की आवश्यकता है मेहनत कर पढ़ाई करने वाला व्यक्ति सदैव आगे बढ़ता रहता है उक्त उद्गार माताफेर पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक समारोह के अवसर पर बच्चों को आशीर्वचन देते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण चंद्र रामचन्द्र इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डा राम कल्प तिवारी ने व्यक्त किए श्री तिवारी ने कहा कि व्यक्ति को सदैव कड़ी मेहनत के साथ शिक्षा अर्जित करनी चाहिए यदि कभी वह असफल भी हो जाए तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि हो सकता है कि उससे अधिक कोई अच्छा फल मिलने वाला हो विद्यालय के वार्षिक समारोह के अवसर पर बच्चों द्वारा बड़े ही मनोहारी ढंग से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिससे समाज के लोगों को नई दिशा एवं प्रेरणा लेने में मदद मिली बच्चों को पुरस्कार वितरित करते हुए  अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि  बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए अच्छे विद्यालयों का चयन करना चाहिए  शिक्षकों को  चाहिए कि वह  बच्चों को नए नए तरीके से शिक्षित करने का प्रयत्न  करें वार्षिक समारोह पर अपने उद्बोधन व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम शुक्ला ने कहा कि वार्षिकोत्सव से विद्यालय में शिक्षा अर्जित कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होता है जिसके माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद मिलती है इस अवसर पर इन्दरिया ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र विक्रम सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद शुक्ला रमेश पासी डॉ ओंकार नाथ सिंह अरुण कुमार शर्मा सांवल प्रसाद तिवारी मक्खन सहित क्षेत्र के गणमान्य जनों के साथ विद्यालय के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रतिभाग करते हुए वार्षिक उत्सव का आनंद प्राप्त किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ