सतगुरु कबीर विचार मंच तथा जगरानी आई केयर सेंटर के तत्वाधान में फुरसतगंज हवाई अड्डे रोड के निकट एक भव्य निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया नेत्र निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभ आरंभ सहायक निर्देशक सूचना प्रमोद कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित, कबीर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया . सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने कहा कि नेत्र हैं तो जहान है प्रत्येक को अपनी आंखों के देखभाल सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
निशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से 250 मरीजों का नेत्र परीक्षण नेत्र सर्जन डॉ अनुज सिंह कुशवाहा व उनकी टीम द्वारा किया गया जो एक पुण्य का कार्य है .श्री प्रमोद ने यह भी कहा कि नेत्र परीक्षण के दौरान आमजन को नेत्रदान रक्तदान देहदान के प्रति भी जागरूक करें संस्था की अध्यक्ष सावित्री दीवान व डॉ अनुज सिंह कुशवाहा ने बताया सतगुरु कबीर दास जी ने अपना पूरा जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित किया व तथा अंधविश्वास व पाखंड के खिलाफ कड़ा प्रहार भी किया तथा मानवता एकता अखंडता भाईचारे का संदेश दिया. 20 मरीज मोतियाबिंद के चिन्हित किए गए जिनका ऑपरेशन इंदिरा नगर बरगद चौराहा के पास स्थित सतनाम हॉस्पिटल में संस्था की देखरेख में किया जाएगा
इस मौके पर देवेंद्र भारती , नीलम ,रामनाथ भारती, दशावती, शिव भारती ,धर्मेंद्र गिरी , सोनू धर्मेंद्र, राजेश राज वीरेंद्र सिंह,रामप्रसाद, महेन्द्र भारती, उत्तम सिंह, मृदुल वर्मा, मोनिका सोनकर, अर्जुन यादव बड़ी संख्या में मरीजों व अन्य जन भी उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ