शुकुल बाजार कस्बे में अतिक्रमण के कारण जाम से नहीं मिल रहा निजात राहगीरों को परेशानी
शुकुल बाजार ,अमेठी । कस्बा के प्रमुख मार्ग इन्हौना रुदौली मार्ग पर बढ़ रहे अतिक्रमण के चलते जहां एक ओर जाम की समस्या आए दिन उत्पन्न होती है वहीं राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है कटरा चौराहे से लेकर अंबेडकर चौराहे तक सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण बढ़ता चला जा रहा है स्थायी दुकानदार भी अपने दुकानों के सामने टीन सेट डालते हुए पटरी तक अपनी दुकानें लगा रहे हैं परंतु इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है रही कमोबेश इस समस्या को पटरियों पर खड़े ठेले एवं दुकानों पर माल उतारने वाले वाहनों से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है सबसे अधिक समस्या कटरा चौराहे के समीप है जहां पटरी तक फैली दुकाने लोगों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं काफी लंबे समय से अतिक्रमण हटाने की चर्चाएं होती रहती हैं परंतु इस ओर प्रशासनिक अमला ध्यान नहीं दे रहा है जिसको लेकर अच्छी खासी परेशानी बनी हुई है जाम की समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना का कहना है कि अतिक्रमण को हटवाया जाएगा और दुकानदारों से पटरियों तक दुकान न फैलाने के निर्देश भी दिए जाएंगे परंतु यह कब किया जाएगा यह आने वाला समय ही बताएगा खास बात यह है कि बढ़ते अतिक्रमण से स्थानीय प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए हैं क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी अमेठी से मांग की है कि कस्बे के अतिक्रमण को अविलंब हटवाने के निर्देश दिए जाएं जिससे इस प्रमुख मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या से निजात मिल सके।
0 टिप्पणियाँ