हफ्ते भर से खराब पड़े टांसफार्मर को बदल कर गांव में बाधित हुई विद्युत सप्लाई को कराया गया बहाल
अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़
हफ्ते भर से खराब पड़े टांसफार्मर से गांव में बाधित थी विद्युत सप्लाई।डॉ आर के वर्मा विधायक के प्रतिनिधि बी एल पटेल के निर्देश पर बदला गया टांसफार्मर।ग्रामीणो ने किया विधायक डॉ आर के वर्मा प्रतिनिधि बी एल पटेल का आभार व्यक्त किया ।अजगरा फीडर के अन्तर्गत कमोरा गांव का मामला, ट्रांसफार्मर में खराबी आने से घरों की बत्ती पूरी गुल रही। ऐसे में इसकी वजह से जहां लोग चैन की नींद नहीं सो सके, वहीं सुबह लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। लाइनमैनों ने ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर प्रतिनिधि बी एल पटेल के निर्देश पर आपूर्ति शुरू किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ट्रांसफार्मर में खराबी आने से काऊ घरों की बत्ती गुल हो गई थी । कई दिनों से लोग बिजली आने का इंतजार करने लगे, लेकिन काफी देर तक बिजली नहीं आई। इसपर लोगों ने विभागीय अधिकारियों को सूचित किया था, उसे दुरुस्त किया गया, दुरुस्त होते ही आपूर्ति शुरू कर दी गई। लोगों के यहा हफ्ते भर रात दिन बिजली नहीं आई। वहीं सुबह पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा रहा था
0 टिप्पणियाँ