वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी की बनेगी सरकार , अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री ।
अक्षय मेल समाचार।
अमेठी । जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र के इन्हौना कस्बे में मंगलवार को मोहल्ला किला में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ इस कार्यकर्ता सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मिशन 2022 को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने मिशन 2022 फतह करने के लिए मंत्रणा की समाजवादी पार्टी तिलोई विधानसभा के कार्यकर्ताओं की इस सम्मेलन में उपस्थिति रही यह कार्यकर्ता सम्मेलन समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता लाल मियां सलमानी द्वारा किया गया था कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अशरफ बेग ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे , सपा कार्यकर्ता समाजसेवी मेहताब खान ने कहा कि तिलोई विधानसभा में 2022 में समाजवादी पार्टी का विधायक बनाने के लिए तिलोई की जनता ने मन बना लिया है मिशन 2022 को लेकर कार्यकर्ता अभी से जुट कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें, कार्यकर्ता सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जावेद खान ने संबोधित करते हुए कहा कि तिलोई विधानसभा में गरीब किसानों दलितों पिछड़ों का भाजपा सरकार में उत्पीड़न हो रहा है समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही तिलोई का विधायक बनने के बाद में सामंतवादी ताकतों से से निपटने का काम किया जाएगा प्रदेश सचिव जावेद खान ने कहा कि तिलोई विधानसभा में प्रशासन भी भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है प्रशासन भी एजेंट की तरह काम कर रहा है और आम जनमानस परेशान है फरियादियों की फरियाद नहीं सुनी जा रही है, इस अवसर पर सपा के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य लालमिया सलमानी ने सम्मेलन में आए हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर युवा नेता लालता यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ