रामजानकी मंदिर बरहदा का मनाया गया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

रामजानकी मंदिर बरहदा का मनाया गया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

अक्षय मेल समाचार

प्रतापगढ़
श्री रामजानकी मंदिर बरहदा का मनाया गया स्थापना दिवस रानीगंज, प्रतापगढ़ में मनाया गया : पायो जी मैंने प्रेम रतन धन पायो, माई के दुधवा जइसन दूसरा मिठाई ना मिली, जगदंबा घर में दियना बारि अवली हो... सहित गीतो तथा शनी झांकी ग्रुप दिल्ली द्वारा राधा-कृष्ण महाकाली, शिव तांडव की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया|  महाप्रसाद वितरण में भी हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया| अवसर था अंचल के बरहदा गांव स्थित श्री राम जानकी मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर श्री रामजानकी महोत्सव का| यहां अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुति देख दर्शक देर शाम तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे|  इसके पूर्व भदोही विधायक रवीन्द्र त्रिपाठी, सच्चा बाबा आश्रम के संत मनोज ब्रह्मचारी, बीजेपी प्रतापगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित किया| अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक दीपक त्रिपाठी ने जगदंबा घर में दियरा बारि अवनी हो.. देवी गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की| अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका अंजलि द्विवेदी ने पायो जी मैंने राम रतन धन पायो.. कोयल बिन बगिया ना सोहे राजा.. सहित भक्ति एवं लोकगीतों से दर्शकों को बांधे रखा| भजन गायिका अनन्या सिंह ने भी अपने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया| नंदी की सवारी शिव तांडव देख बच्चे सहम गए|  राधा कृष्ण,  मां काली का क्रोध सहित विभिन्न झांकियों की प्रस्तुतियां सराहनीय रही| कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी पंकज मिश्र ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह. अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया| कार्यक्रम में मंशारामकापूरा निवासी एसडीएम अजय मिश्रा, अशोकपुर पट्टी निवासी आईपीएस राजीव पांडेय सहित क्षेत्रीय प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी| कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे| अंतर्राष्ट्रीय मंच संचालक विजय बहादुर ने कार्यक्रम का संचालन किया, आकर्षण का केंद्र रहा श्री राम जानकी मंदिर रानीगंज : फूल मालाओं से सजा श्री राम दरबार, माता जानकी,  अनुज लक्ष्मण के साथ मंदिर की गर्भ में स्थापित सबको अपनी ओर आकर्षित करने वाली प्रभु श्री राम की प्रतिमा मानों भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए बोल रही हो| मां दुर्गा और भगवान शंकर दरबार की अलौकिक प्रतिमा श्री राम मंदिर की भव्यता एवं दिव्यता को बयां कर रही थी| भक्तों की आस्था मंदिर के प्रति साफ दिख रही थी| यहां आने वाला हर व्यक्ति प्रभु का दर्शन करने के बाद प्रसाद ग्रहण करता और संस्कृत कार्यक्रम का आनंद लेता| आधुनिक लाइटो एवं फूल मालाओं से सजा से राम जानकी मंदिर आकर्षण का केंद्र रहा|, हर किसी की जुबां पर की समाजसेवी की चर्चा
रानीगंज : श्री राम जानकी महोत्सव में आया हुआ हर व्यक्ति वरिष्ठ समाजसेवी महोत्सव के आयोजक पंकज मिश्र के मानवतावादी सिद्धांत एवं सामाजिक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहा था| उन्होंने जिस तरह से समाजसेवा की मिसाल पेश की है, हर कोई उनसे प्रेरित है| वह गरीब दुखियों की हर संभव मदद करते हैं| उपस्थित जन सैलाब इस बात का गवाह था कि जनता के हृदय में उनके लिए कितना प्रेम और सम्मान है| उनकी निस्वार्थ समाजसेवा की भावना समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ