सरकार की इतनी योजनाओं के बावजूद भी विधवा को नहीं मिला कोई लाभ:—
अमेठी से जिला संवाददाता
अक्षय प्रताप यादव
जिले के तहसील अमेठी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव भवानी बक्स चौबे का पुरवा(कोहरा) जनपद अमेठी की निवासी श्रीमती राम सनेही पत्नी स्व०भन्नू मिश्रा, महिला बेसहारा विधवा है,इसका कोई सहारा नहीं है कहने को इनके दो लड़के है लेकिन इनका कोई सहारा देने वाला नहीं है, केंद्र सरकार व राज्य सरकार की इतनी सारी योजनाएं शुरू हुई हैं लेकिन इस गरीब महिला को किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है। यह बूढ़ी महिला चूल्हे पर भोजन बनाती है, कच्चे मकान में रहती है, सरकार की बड़ी बड़ी योजनाएं बहुत है लेकिन गरीब महिला के लिए सब बेकार है, यह कौन सा रामराज है और कैसा रामराज है । सबका साथ ,सबका विकास, सबका विश्वास यहां पर तो सरकार का यह नारा भी फेल होते नजर आ रहा है।अमेठी जिले के अधिकारियों को यह बूढ़ी महिला क्यो नहीं दिखाई दे रहा है। क्या अधिकारी अमेठी का नाम रोशन करने में लगे हैं। वाह रामराज।

0 टिप्पणियाँ