संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन के समीप मिला युवती का कटा हुआ शव
रहस्यमय ढंग से अपने चाचा के बरखी में शामिल फिर अचानक वहां से कैसे खजुरहट रेलवे स्टेशन के पास पटरी के किनारे एक 18 वर्षीय युवती का कटा शव बरामद होने से आसपास सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मृतक की पहचान अंतिमा उम्र 18 पुत्री राम आशीष निवासी सागरपुर रामपुर भगन थाना तारुन के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या प्रयागराज रेलखंड पर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित खजुराहट रेलवे स्टेशन के समीप की है घटना।
सुबह सुबह अयोध्या से प्रयागराज जाने वाली सरयू एक्सप्रेस से घटना होने की लोग व्यक्त कर रहे हैं संभावना।
सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची रेलवे जीआरपी एवं कोतवाली पुलिस की छानबीन में शव के समीप मिला मृतका का आधार कार्ड मिला।
आधार कार्ड के अनुसार तारुन थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी रामपुर भगन क्षेत्र के सागरपुर निवासी राम आशीष की 18वर्षीय पुत्री अंतिमा के रुप में हुई मृतका की पहचान। पुलिस प्रशासन द्वारा मृतका के परिजनों एवं तारुन थाना व पुलिस चौकी रामपुर भगन को दी गई सूचना पाकर परिजनों में मचा कोहराम।घटना के कारणों की छानबीन में जुटी पुलिस।
0 टिप्पणियाँ