बेखौफ चोरों का आतंक, सेंधमारी कर ,कई दुकानों में की गई लाखों की चोरी

रायबरेली
 लालगंज / रायबरेली ।। में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और कही न कही से आये दिन चोरी की घटनाऐ सामने निकल कर आ रही है रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के सराफा मंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक-दो नहीं बल्कि चार दुकानों में चोरी हो गई हालांकि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई है ।
ताज़ा मामला रायबरेली जनपद के लालगंज कस्बे के सर्राफा मंडी  का है जहाँ बेखौफ चोरो ने चार कपड़ा व्यसाई की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया और चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार  हो गए वहीं अगर दुकानदारों की मानें तो सभी दुकानों से लाखों का माल गया है
मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा लिख कर जांच में जुट गई है।

 लेकिन इस घटना से पुलिस पर कही न कही एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा हो रहा अब देखना यह होगा कि पुलिस इस घटना का खुलासा कब तक करती है क्या सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस चोरों तक पहुंच पाएगी यह एक बड़ा सवाल जरूर होगा।

वही सूत्रों की माने तो इस घटना से व्यपारियो में भी आक्रोश देखने को मिल सकता है।चंद कदम की दूरी पर चौकी होने के बावजूद चोरी जैसी घटना को अंजाम दिया गया है जिससे रात्री गस्त पर  भी  सवालिया निशान खड़े हो रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ