रायबरेली
फिरोजगांधी डिग्रा कालेज के आडिटोरियम में आयोजित आशा दिवस/सम्मेलन
का उद्घाटन एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह व मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 संजय कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित व फीता काटकर कर किया
एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि दूर दराज क्षेत्रों में जन-जन तक स्वास्थ्य विभाग के कल्याणकारी योजनाओं, कार्यो को पहुंचाने तथा सरकार द्वारा प्रदत्त कराई जा रही सुविधाओं को लाभाविन्त कराने में आशा एक महत्वपूर्ण कड़ी है
उन्होंने कहा कि आशाओं को आशा सम्मेलन में दी जा रही स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों, उत्तर प्रदेश सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास विकास एवं सुशासन के 30 माह, आइये ये जाने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम की जानकारी संबंधी पम्पलेट, पुस्तक आदि दिये
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजय कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिला को जननी सुरक्षा योजना के अर्न्तगत रू0 1400 एवं शहरी क्षेत्र की महिला को रू0 1000
की धनराशि आरटीजेएस के माध्यम से प्रदान की जाती है। ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती
महिला जो दूरस्थ क्षेत्र में उन तक आशा बहनों की सेवायें निर्वाध गति से पहुंचती रहे
उन्होंने कहा कि आशा के दायित्व आठ है जिनको प्रशिक्षण में हमेशा बताया जाता है जिसको वह भली भांति जाने
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने अपने संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अर्न्तगत संचालित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सम्बन्धी कार्यक्रमों का
लाभ ग्रामीण जनता तक पहुंचे तथा वे स्वस्थ्य रहें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सरकार
ने आशा बहनों को भी प्रदान की है, अतः वे स्वास्थ्य विभाग के नित-नित कार्यक्रमों आदि से अपने को अद्यतन रखें तथा आने वाली चुनौतियों का समाना
करतें हुए सौपें गये दायित्वों को बेेहतर तरीके से निभायें
जनपद में संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जिसके फल स्वरूप जनपद में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी
आई है। जिसका श्रय मुख्य रूप से आशाओं को जाता है।
0 टिप्पणियाँ