आग लग जाने से गृहस्थी हुई स्वाहा, परिवार भुखमरी की कगार पर

रायबरेली

परसदेपुर रायबरेली।
आग लग जाने से घर व गृहस्थी का सामान जलकर खाक। बाल बाल बचे भुग्तभोगी जन।हल्का लेखपाल,ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने मौके पर पहुंचकर दैनिक उपयोग की वस्तुओं को तुरंत उपलब्ध कराया।
सलोन तहसील के ग्राम पंचायत बारा के पूरे सूबेदार निवासी हरी पुत्र राम औतार के घर में अचानक रात्रि लगभग 12 बजे आग लग गई। सभी लोग नींद में सो रहे थे।आग की लपटो के कारण सभी लोग जाग गये और आनन फानन में जान बचाकर घर के बाहर खड़े हुए।पूरा घर व घर में रखा हुआ गृहस्थी का सामान धूं धूं कर जल गया। घरवालों के चिल्लाने पर शोरगुल सुनकर ग्रामीणों ने आकर आग पर तो काबू पा लिया।सामान एक भी नहीं बचा पाए। गनीमत रही कि जन हानि नहीं हुई।
हल्का लेखपाल कमलेश कुमार यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया जिसमें लगभग 25000 रुपए का नुक़सान हुआ है। रिपोर्ट श्रीमान तहसीलदार महोदय को प्रेषित की जा चुकी है, अहेतुक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।ग्राम प्रधान बद्री विशाल सिंह व सेक्रेटरी बिजय सिंह यादव ने एक हजार रुपए नगद व राशन आदि की व्यवस्था तुरंत किया है।आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ