शैक्षिक स्तर के मूल्यांकन एवं संप्राप्ति आकलन करने के लिए लर्निंग आउटकम परीक्षा संपन्न कराई गई



नीलम ब्यूरो रायबरेली


बच्चों के शैक्षिक स्तर मूल्यांकन में लर्निंग आउटकम परीक्षा प्रभावशाली नीलम
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के शैक्षिक स्तर के मूल्यांकन एवं संप्राप्ति आकलन करने के लिए लर्निंग आउटकम परीक्षा संपन्न कराई गई सलोन क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय फरीद गढ़ में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष नीलम एवं समिति के अन्य पदाधिकारियों ने कराई जा रही परीक्षा का अवलोकन किया एसएमसी अध्यक्ष नीलम देवी ने कहा कि ऐसी परीक्षाओं से विद्यालयों में बच्चों को दी जा रही शिक्षा तथा बच्चों की अधिगम स्तर तथा संप्राप्ति का आकलन किया जा सकेगा प्रदेश सरकार एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा यह पहल बच्चों के हित में काफी प्रभावशाली साबित होगी परीक्षा के दौरान सभी बच्चे डेस्क कम बेंच पर बैठकर अपने अपने प्रश्नावली को हल कर रहे थे परीक्षा में पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघौला की सहायक शिक्षिका प्रतिज्ञा मौर्य को पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया जिन्होंने अपनी देखरेख में लर्निंग आउटकम की परीक्षा स्वच्छता पूर्ण संपन्न कराई परीक्षा को विभागीय दिशा निर्देशानुसार संपन्न कराने के लिए विद्यालय के प्रधान शिक्षक एसएस पांडे द्वारा अभिभावकों से संपर्क कर शत प्रतिशत बच्चों को शामिल कराने का अभियान चलाया गया कक्षा 3 एवं 4 तथा पांच में कुल पंजीकृत 38 बच्चों के सापेक्ष 35 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया इस अवसर पर पूर्व एसएमसी अध्यक्ष रामचंद्र सदस्य ग्राम पंचायत रमेश कुमार गौड़ विद्यालय की शिक्षा मित्र पिंकी देवी व सुमन तथा किरण देवी कलावती उपस्थित रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ