नीलम ब्यूरो रायबरेली
शिवगढ़-रायबरेली
स्वच्छ भारत मिशन का सपना लेकर केंद्र सरकार द्वारा तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही है जिससे गांव व शहर को स्वच्छ रखा जा सके लेकिन जब गांव के ग्रामीण ही इस योजना में साथ न दे तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।
ऐसा ही मामला शिवगढ़ विकासखंड अंतर्गत गूढा ग्राम सभा के झमई खेड़ा का है जहां सार्वजनिक बारात घर के सामने रोड पर लगे घूर व गांव के दूसरी तरफ रोड पर लगे घूर पूरी तरह रोड को जकड़े हुए हैं।
जो स्वच्छ भारत मिशन की योजना को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं।
इस बारे में जब ग्राम प्रधान रामहेत रावत से बात की गई तो उन्होंने बताया इसके लिए गूढा व झमई खेड़ा के गांव ग्रामीण ही पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं।
मेरे द्वारा कुछ वर्ष पूर्व जेसीबी चलाकर घूरों की साफई कराया गया था लेकिन ये ग्रामीण फिर से रोड पर घूर के ढेर लगा लिए हैं।
इस बारे में जब ग्रामीण रघुराज से बात की गई तो उन्होंने बताया की यदि गांव वाले रोड पर घूर लगा देते हैं तो ग्राम प्रधान को चाहिए कि किसके लिए उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। यदि ग्राम प्रधान ऐसा नहीं करते हैं तो इसके लिए ग्राम प्रधान ही जिम्मेदार हैं।
0 टिप्पणियाँ