गरीब ,असहाय लोगों की मदद करना हम एक पुण्य का कार्य-देवांशी सिंह

गरीब ,असहाय लोगों की मदद करना हम एक पुण्य का कार्य-देवांशी सिंह


नीलम ब्यूरो रायबरेली

अक्षय मेल समाचार।

रायबरेली में धुन्नी सिंह स्मृति सेवा समिति (डी एस फाउंडेशन) द्वारा चल रहे नि: शुल्क नेत्र शिविर आयोजन की देखरेख कर रही स्वर्गी पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की  पुत्री सदर विधायका अदिति सिंह वा  देवांशी सिंह ने इसका बीड़ा उठाया  जोकि 2 दिसंबर से लगातार हर तहसीलों में इसका आयोजन किया गया और लगभग अगर आंकड़ों की बात की जाए तो अभी तक 800 लोगों को इसका लाभ मिल चुका है वही आज  पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की पुत्री देवांशी सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे पिताजी के द्वारा यह आयोजन किया जाता रहा था और मेरे द्वारा भी एक एनजीओ का संचालन किया जाता है जिसमें गरीब असहाय लोगों की मदद करने के लिए हम सदैव आगे रहते हैं और गरीब लोगों की मदद करना हम एक पुण्य का कार्य समझते हैं और मै अपने पिताजी के नाम से चल रही शिविर को नियंत्रण जारी रखूंगी और इस पुण्य कार्य में जिन डॉक्टरों के द्वारा सहयोग किया जाता है उनकी  सराहना करती हूं और उनका आभार भी व्यक्त करती हूं जिन्होंने हमारे पिताजी या दादाजी के नाम से जो नेत्र शिविर चलाया जा रहा था उसमें योगदान दिया और उन गरीब तबके के लोगों की मदद की और उनका इलाज कर उन्हें फिर से देखने योग्य बनाया मैं उनकी आभारी हूं मैं राजनीति में नहीं हूं लेकिन मेरे पिताजी द्वारा जो काम किए गए हैं जिनकी सराहना मैं सुनती आई हूं और आज वह हमारे बीच नहीं हैं वह तो हम पूरा नहीं कर सकते लेकिन हमारे पिताजी द्वारा जो पुण्य का काम उन्होंने शुरू किया था वह मैं नियंत्रण जारी रखूंगी और किसी भी आशा है या गरीब व्यक्ति की मदद करना यही मेरा उद्देश है वहीं अस्पताल में पहुंची दिव्यांशी सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि हो सकता है कि अस्पताल में किसी तरह की लापरवाही होती हो लेकिन हम समय-समय पर पहुंचते हैं और इन लोगों से जानकारी भी लेते हैं उसी की तर्ज पर आज हम लोग यहां पहुंचे थे और हम लोगों ने सब से बात की हो सकता है कभी डॉक्टर कहीं फस सकते हैं या किसी मरीज को देखने में उलझ जाते हो और समय से ना पहुंच पाते हो तो जो शिकायतें मेरे पास आई हैं उसके लिए मैंने यहां के वरिष्ठ रेजू लार्जेस्ट डॉक्टर अल्ताफ हुसैन से बात भी की है और इस तरह की समस्याएं ना आए इसके लिए डाक्टरों को ताकीद करने के लिए भी कहा है फिलहाल हमारी यही कोशिश है कि जो हमारे पिताजी ने इस योजना का शुभारंभ कर इस योजना को चलाया है जिससे लोग लाभ ले रहे मैं भी मीडिया के माध्यम से यही अपील करना चाहती हूं कि आप लोग इस नेत्र शिविर में हिस्सा लेकर अपना उपचार कराएं ताकि आप फिर से इस दृष्टि को अच्छी तरह देख सकें यही मेरा लक्ष्य है और जिसे मुझे साकार करना है डा.बी.पी.शार्म नेत्र सर्जन टीम सुमन सिंह,राम प्रसाद, आशीष कुमार राव नेत्र परीक्षण अधिकारी,इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मुशीर अहमद, अरुण कुमार विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ