युवा मंडल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत युवा मंडल का गठन एवं सशक्तिकरण का किया गया आयोजन
अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़
जनपद प्रतापगढ़ के ब्लाक बाबागंज के ग्राम पंचायत नरियांवा में जिला युवा समन्वयक के निर्देशानुसार दिनांक 26-०२- 2020 को युवा मंडल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत युवा मंडल का गठन एवं सशक्तिकरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग से राम हरीश ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की युवाओं को एवं विवेक तिवारी ने युवाओं को बाल अधिकार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं सूर्य प्रकाश मिश्रा के द्वारा स्वच्छता पर जानकारी प्रदान की गई एवं विनोद शंकर मिश्र के द्वारा विस्तार से सामाजिक समस्याओं से युवाओं को निपटने के तरीके बताए गए इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप शुक्ला बबलू जिला पंचायत सदस्य बिहार प्रथम एवं ग्राम प्रधान नरियांवा ने पंचायती राज विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एवं जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे शिवम यादव ने युवा मंडल के गठन एवं युवा मंडल के कार्यकलाप, युवा मंडल गठन करने के उद्देश्य तथा गंगा को स्वच्छ कैसे रखा जाए इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। बाबा बेलखरनाथ धाम कंचन जी ने युवाओं को परिश्रम से अपने कार्य को करने की प्रेरणा प्रदान की। विनोद शंकर मिश्र तथा शिव प्रसाद यादव एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रूद्र नारायण मिश्रा एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमित कुमार शुक्ल एवं रावेंद्र कुमार तथा युवा मंडल अध्यक्ष नरियांवा , एवं विभिन्न युवा मंडल के अध्यक्ष तथा भारी संख्या में युवा मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ