आज आजम खां से मिलने अखिलेश यादव पहुंचेंगे रामपुर जेल
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को पार्टी के दिग्गज नेता और सांसद आजम खां से जेल में मुलाकात करने रामपुर पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अखिलेश सुबह हेलीकॉप्टर से त्रिशूल हवाई अड्डे पर उतरेंगे. यहां सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य उनका स्वागत करेंगे.
इसके बाद सपा अध्यक्ष कार से रामपुर रवाना होंगे जहां जेल में आजम खां से मिलेंगे. पार्टी के कुछ और नेता भी बरेली से अखिलेश यादव के साथ रामपुर जा सकते हैं, हालांकि इन्हें जेल में आजम खां तक पहुंचने की इजाजत दी जाएगी या नहीं, यह अभी तय नहीं है.
आपको बता दें कि रामपुर जिले के समाजवादी पार्टी सपा सांसद आजम खां, उनकी पत्नी शहर विधायक डॉक्टर तजीन फात्मा और विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम को अदालत ने दो मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है. फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद बुधवार को आजम खान ने पत्नी और बेटे के साथ कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां कोर्ट ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया. इस मामले में अगली सुनवाई दो मार्च को होगी.
इसे भी पढ़ें:-पत्नी और बेटे के साथ
0 टिप्पणियाँ