दैनिक अक्षय मेल समाचार
शनिवार की देर शाम बाबा जयगुरुदेव जी की गरिमामयी उपस्थित में हजारों महिला व पुरुष साधकों द्वारा क्षेत्र में भव्य दीपक कलश यात्रा निकाली गई।
बीकापुर तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा कोंछा के पूरे गैवार निवासी जय गुरुदेव जी महराज जी के परम साधक डा.मोहन लाल गोपाल के घर पधारे बाबा जय गुरुदेव जी के हजारों महिला पुरुष भक्तों द्वारा शनिवार की देर शाम बाबा जी को रथ पर सवार कर एक दीपक कलश यात्रा निकाली गई।यात्रा पूरे गैवार से निकल कर कोछा गाँव पोखरिया कुमार पाण्डेय का पुरवा अहिरन का पुरवा होते हुए तपसी बाबा आश्रम पर पहुंची। जहां पर बाबा जयगुरुदेव जी द्वारा कुटी पर मौजूद संतों भक्तों को अपने हाथों से प्रसाद वितरण करते हुए कुछ देर तक माइक के माध्यम से शाकाहारी भोजन, व समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने का आग्रह करते हुए थोड़ा समय परमात्मा के लिए भी निकालने की अपील की।
करीब पांच घन्टे की इस पैदल यात्रा के दौरान बाबा जी ने अपने अनुयायियों को दर्शन देते हुए कलश यात्रा का समापन किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम को शकुशल सम्पन्न कराने वाले प्रशानिक कर्मचारियों को बाबा जी द्वारा अपने आश्रम पर वापस आने के बाद प्रसाद व बरक्कत भेंट कर सम्मानित किया।तथा भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं का आभार जताया।
रविवार को बाबा जी जब वापस अपने आश्रम के लिए रवाना हुए तो मौजूद श्रद्धालुओं ने रोते बिलखते हुए बाबा जी को बिदाई दी।
0 टिप्पणियाँ