बिमारी से तंग आकर युवती ने अपनी बेटी के साथ आत्महत्या करने के लिए पुल के ऊपर से नदी में लगाई छलांग



दैनिक अक्षय मेल समाचार
   अजय कुमार श्रीवास्तव
  
सुल्तानपुर।आज हलियापुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-जगदीशपुर मार्ग के गोमती नदी का है की पारिवारिक कलह से तंग आकर युवती ने अपनी बेटी के साथ आत्महत्या करने के लिए पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगा दी उसी समय, रास्ते से जा रहे युवक ने युवती को कूदते देखा तो उसको बचाने के लिये स्वंय नदी में कूदकर उन दोनों की जान बचाई और सकुशल नदी से उन दोनो को निकाला,सूचना पाकर तुरन्त  हलियापुर थानाध्यक्ष अरशद खान ने मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर दोनों को इलाज के लिए अस्तपाल में कराया भर्ती, महिला , अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं बताते चले की अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पूनम पत्नी विपिन कुमार गौतम, थाना हलियापुर क्षेत्र के गोमती नदी पर बने आमघाट पुल से अपनी 1 साल की बच्ची नव्या गौतम के साथ नदी में कूद गई । रास्ते से जा रहे कुलदीप पुत्र सिपाही निवासी कामाख्या मंदिर सुंबा जनपद अयोध्या के सहयोग से दोनों को नदी से बाहर निकाला गया,जहाँ उन दोनो माँ बेटी का प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ