प्रसूताओ से की जा रही भारी अवैध वसूली ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार डिलीवरी के नाम पर हो रही अवैध वसूली का प्रकरण प्रकाश मे आया है , जिसमे विजय पुत्र राम लखन , ग्राम पूरे जोरई की पत्नी से डिलीवरी के नाम पर ₹8000 की ठगी की गई है , अस्पताल की स्टाफ नर्स दीपिका श्रीवास्तव ने कहा कि मरीज गंभीर है जिसकी डिलीवरी प्राइवेट स्तर पर ही होगी , वहीं दूसरी ओर स्टाफ नर्स की मां रेखा श्रीवास्तव ने अस्पताल परिसर में ही अपने ही रूम पर नॉर्मल डिलीवरी करवा दिया ,गौरतलब हो कि अस्पताल परिसर में ही दीपिका की मां रेखा श्रीवास्तव द्वारा प्राइवेट स्तर पर महिलाओं के साथ की जा रही ठगी के सभी प्रकरण को जानते हुए भी चिकित्सा प्रभारी डॉ शैलेश गुप्ता तथा सीएमओ अमेठी मौन साधे हुये है , यह पहला प्रकरण नहीं है , इसके पहले भी इस तरह की कई घटनाएं इस सरकारी अस्पताल मे घट चुकी हैं , यहां किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई विभाग द्वारा नही की जाती है , विभाग की लापरवाही के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार आए दिन चर्चा में रहता है । इस संबंध में अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरएम श्रीवास्तव से संपर्क किया गया तो उनसे वार्ता नहीं हो सकी ।
0 टिप्पणियाँ