राघवेंद्र प्रताप सिंह(लल्लू) ग्राम प्रधान राजापुर रैनिया के द्वारा किया गया कम्बल वितरण



अक्षय मेल समाचार 

प्रतापगढ़
अंतू थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजापुर रैनिया में राघवेंद्र प्रताप सिंह(लल्लू) ग्राम प्रधान राजापुर रैनिया के द्वारा कंबल वितरण किया गया।यह जानकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह (लल्लू) ने दी है, कंबल पाकर लोगों के हृदय से निकलने वाले आशीर्वाद उनके चेहरे के माध्यम से भी स्पष्ट दृष्टिगोचर हो रहे थे।इस आयोजित कार्यक्रम में राघवेंद्र प्रताप सिंह(लल्लू) ग्राम प्रधान राजापुर रैनिया ने कहा कि गरीबों और निराश्रितों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिये कंबल वितरण का कार्यक्रम चलाया गया है। ठंड के बीच कम्बल पाकर जरूरतमंदों ने काफी राहत महसूस की। लोगों का कहना है कि अब रात आसानी से कट जाएगी। ग्राम प्रधान का यह एक सराहनीय प्रयास है। इस मौके पर मनीष कुमार वर्मा, कब्बू, राम सुमेर नेता, भूल्लूर, कृष्ण कुमार, लालता प्रसाद, स्वयंवर, आदि लोग मौजूद रहे,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ