अमेठी शुकुल बाजार पूर्व प्रमुख प्रत्याशी भूपेंद्र विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह एवं क्षेत्र के जमींदार समाजसेवी देवेंद्र पांडे ने ओपनिंग करते हुए पांच दिवसीय 20वां स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। बताते चलें विगत कई वर्षों से पूरे शुकुलन गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होता है जिसमें क्षेत्र की कई टीमें प्रतिभाग करती हैं इसी कड़ी में पांच दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन 22 जनवरी को शुभारंभ हुआ 27 जनवरी को फाइनल मैच होगा इस मैच में कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं मैच का शुभारंभ करते हुए पूर्व प्रमुख प्रत्याशी ने कहा क्रिकेट जहां लोकप्रिय खेल है वहीं युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है क्रिकेट खेलने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का विकास होता है क्रिकेट जहां रोचकता प्रदान करता है वही शरीर के फिटनेस को भी सही रखता है। पूरे शुकुलन गांव के जमींदार और समाजसेवी देवेंद्र पांडे ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए उनकी हौसलाफजाई को बढ़ाया पांडे ने कहा इस तरह के आयोजन युवाओं के लिए अपने कौशल को प्रदर्शित करने के लिए सुनहरे मौके होते हैं क्रिकेट एक लोकप्रिय खेल है तथा शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भी है आज देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में क्रिकेट की एक अलग पहचान है तथा युवाओं की पहली पसंद है क्रिकेट खेलने से शारीरिक और मानसिक दोनों विकास होते हैं इस अवसर पर अमित शुक्ला, रामप्रसाद शुक्ला, आयुष, शिवम, आशीष द्विवेदी, अनुज शुक्ला, सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ