रायबरेली के लालगंज में बांदा से बहराइच स्टेट हाईवे पर रायबरेली से फतेहपुर रोड जाने के लिए लालगंज में एक बाईपास का निर्माण किया गया था।
जिसका उद्घघाटन लगभग 1 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, लेकिन हाईवे कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त हो गया जिसके बाद हाईवे से आवागमन रोक दिया गया और जिसके बाद लालगंज कस्बे से बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो गया और जाम की समस्या कस्बे में उत्पन्न हो गई।
वही आपको यह बता दें कि बाईपास बंद होने के बाद भी टोल टैक्स भी वसूला जा रहा है।
इन्हीं सब तथ्यों को देखते हुए आज कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील दिवस के मौके पर एसडीएम जीत लाल सैनी व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि जल्द ही हाईवे चालू नहीं किया गया तो हम सब धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
0 टिप्पणियाँ