बीकापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत खजुराहट मिल्कीपुर मार्ग पर स्थित कोंछाबाजार की गड्ढे युक्त सड़क से एक ओवरलोड ट्रक निकल रहा था।

दैनिक अक्षय मेल समाचार

 विजय कुमार यादव अयोध्या।

     सप्ताह भर पूर्व ओवरलोड अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से तीन विद्युत पोल तार सहित टूट कर जमीन पर गिरने से परेशान बाजार वासियों की शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकापुर तहसील क्षेत्र  अंतर्गत खजुराहट मिल्कीपुर मार्ग पर स्थित कोंछाबाजार की गड्ढे युक्त सड़क  से  एक  ओवरलोड ट्रक निकल रहा था। जो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे खंभे से जा टकराई।  जिसके कारण  सड़क किनारे लगा तीन खंभा तार सहित टूटकर जमीन पर गिर गया।  जिससे बाजार की लगभग सैकड़ों दुकानों पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है।  तथा कुछ उपभोक्ताओं के घर हाई लो वोल्टेज सप्लाई आने के कारण अधिकतर विजली के लगभग उपकरण  जल जा रहे हैं। 
 जिससे परेशान उपभोक्ताओं ने  मामले की शिकायत विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से  की।  किंतु  विद्युत विभाग की उदासीनता के कारण बुधवार तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। यहां तक कि मिल्कीपुर खजुरहट मार्ग पर गिरे तार सहित खंभे को भी नहीं हटवाया गया ।जिससे व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
 स्थानीय बाजार के व्यापारी विश्वनाथ मोदनवाल, मथुरा प्रसाद अग्रहरि,भरतलाल सोनी, राम मूरत सोनी, दीपक अग्रहरि, अनवर सिद्दीकी, दिनेश अग्रहरि, ज्वाला जयसवाल, विश्वनाथ कसौधन, राम चन्द्र गुप्ता, रमेश जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल,  बशीर  रजा, सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि उक्त समस्या से बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से लेकर लाइनमैनों तक कई बार शिकायत की गयी।किन्तु जे.ई. द्वारा मात्र कोरा आश्वासन ही दिया जा रहा है। समस्या का कोई निदान नहीं हो पाया है।
    उक्त के सम्बंध में जूनियर इंजीनियर बिधुत उपकेंद्र हैरिंग्टनगंज के रबी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है किन्तु ट्रक की टक्कर के चलते बिधुत केबिल कही शार्ट हो चुकी है जिसके चलते लो और हाई बोल्टेज की समस्या है। लाइनमैन को निर्देशित किया गया है जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।टूटे हुए खम्भों की सप्लाई सामान उपलब्ध होते ही बहाल करा दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ