ब्यूरो अक्षयमेल रायबरेली
रायबरेली जनपद में चल रहे बालिका शिक्षा सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग एवं मुखर बनाने हेतु मीना मंच सुगम करता को तीन दिवसीय बीआरसी स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी - पीएन सिंह के दिशा निर्देशन एवं रमेश चंद चौधरी - खंड शिक्षा अधिकारी राही की देखरेख में बीआरसी राही पर चलाया जा रहा है, जिसमें आज दूसरे दिन विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने हेतु सुगम करता को सहयोगी के रूप में जानकारी देने महिला थाना अध्यक्ष - "संतोष कुमारी" अपनी टीम के साथ पहुंचकर सभी को सशक्त व प्रभावशाली निडर साहसी उत्साही मुखर बनकर स्वयं तथा विद्यालय की बालिकाओं एवं समाज की बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक होने के लिए महिला हेल्पलाइन से जुड़े नंबर 1090 एवं 181 तथा 112 के बारे में विधिवत जानकारी दी गई, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु ठोस एव प्रभावशाली प्रयास किए जा रहे हैं, आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर विद्यालय गांव समाज की महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित रहने के लिए इन हेल्पलाइन नंबर से परिचित कराएं । खंड शिक्षा अधिकारी - रमेश चंद चौधरी ने कहा कि मीना मंच के माध्यम से विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को शनिवार के दिन हेल्पलाइन नंबरों से अवश्य परिचित कराया जाए, बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए मीना मंच कार्यक्रम काफी प्रभावशाली साबित हो रहा है। बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन "एसएस पांडे" द्वारा मीना मंच संचालन हेतु वार्षिक कार्य योजना मीना अखबार का प्रकाशन, मीना कैंपेन की तैयारी, मीना मंच कार्यकारिणी सुगम करता की भूमिका जैसे मुद्दों पर विधिवत जानकारी दी गई। डीआरपी मेंबर "रेनू शुक्ला" एवं रिचा द्वारा मीना मंच के उद्देश्य मीना की तीन इच्छाएं - मीना की कौशल, मीना की सोच, और बदलाव के बारे में चार्ट पर ग्रुप वर्क कराया गया।
इस अवसर पर संगीता मिश्रा, गीता त्रिपाठी, मालती कुशवाहा अंजू सिंह, ज्योति, सीमा, बंदना आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ