उत्तर प्रदेशके पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक ट्वीट से सियासी गलियारों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा के पूर्व सांसद डॉ उदित राज को शुभकामनाएं दी हैं।
शनिवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि निजीकरण, आरक्षण पर हमले, बढ़ती बेरोजगारी, निजी क्षेत्र एवं न्यायपालिका में आरक्षण जैसे सवाल पर डॉ उदित राज जी द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 1 दिसंबर की रैली की सफलता के लिए शुभकामनाएं।
0 टिप्पणियाँ