अपनादल नेता पर हुआ जानलेवा हमला ।



दैनिक अक्षय मेल समाचार
 शिव कुमार यादव संवाददाता 


 सोरांव ( प्रयागराज )-- अपनादल एस सोरांव विधान सभा अध्यक्ष राजकुमार पटेल के ऊपर गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा जमला कर दिया ।राजकुमार पटेल पुत्र राम दुलार पटेल निवासी चांदपुर उर्फ सराय भारत थाना सोरांव के रिहायसी घर मे पड़ोसियों द्वारा कब्जा किया जा रहा था।जब राजकुमार पटेल ने मना किया तो पड़ोसियों ने गाली गलौच करने लगे।बात इतने आगे बढ़ गई कि पड़ोसियों और राजकुमार पटेल में मारपीट होने लगी।शोर शराबा सुनकर राजकुमार की पत्नी शकुंतला देवी और भाई अभिनन्दन सिंह,चंदन सिंह पहुच गए।और झगड़े को शांत करने लगे।लेकिन आधा दर्जन पड़ोसियों ने राजकुमार पटेल और उनकी पत्नी शकुंतला देवी,भाई अभिनन्दन सिंह, चन्दन सिंह आदि को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया।जिसमें राजकुमार पटेल मौके पर ही घायल होकर विहोश हो गए।परिजनों ने इसकी सूचना 112 डायल कर पुलिस और 108 डायल कर एम्बुलेंस को दी।सूचना मिलते ही आननफानन में 112 और 108 घटना स्थल पर पहुंची घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव ले कर पहुची जहाँ डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया।वही परिजनों की तहरीर पर सोरांव पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर पड़ोसियों के घर दविश देना शुरू कर दी।


घायल अपनादल नेता राजकुमार को इलाज के लिए लेजाती एम्बुलेंस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ