जमीन को जबरन कब्जा करने की शिकायत भुक्तभोगी ने तहसील दिवस में की


जमीन को  जबरन कब्जा करने की शिकायत भुक्तभोगी ने तहसील दिवस में की 

दैनिक अक्षयमेल रायबरेली

महराजगंज/रायबरेली: भूमिधारी जमीन को आईएएस अधिकारी द्वारा जबरन कब्जा करने की शिकायत भुक्तभोगी ने तहसील दिवस में की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने जांच कर कड़ी कार्यवाही की बात कही है।
      आपको बता दें कि, संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में वादिनी मिथिलेश कुमारी पत्नी भारत प्रसाद निवासी ग्राम कशरावां थाना बछरावां ने कहा है कि, प्रार्थिनी के नाम ग्राम सभा कनदावां परगना बछरावां तहसील महराजगंज की भूमि भरी गाटा संख्या 828/0.253 हेक्टेयर बतौर संक्रमणीय भूमिधर है जो भू अभिलेखों में दर्ज है।
       जिसमें प्रतिपक्षी गण रामप्रसाद पुत्र भगौती प्रसाद व इनका पुत्र सुनील कुमार वर्मा पुत्र रामप्रसाद जोकि, खाद्य एवं रसद विभाग में मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं। जिन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए प्रशासन की सांठगांठ के चलते जबरन कब्जा करना चाह रहा है और प्रतिपक्ष गण अवैध रूप से जेसीबी मशीन और डंपर लगा कर उक्त जमीन पर मिट्टी भराने का काम कर रहे हैं जिससे प्रार्थिनी की जमीन को हानि हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ