रायबरेली यूपीपीसीएल के भविष्यनिधि में हुए घोटाले को लेकर पुतला फूंका और सरकार के साथ ही ऊर्जा मंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की।साथ ही उन्होंने प्रेस वार्ता कर सरकार व ऊर्जा मंत्री के लगातार विरोध की बात कही।
प्रदेश में यूपीपीसीएल के कर्मचारियों के भविष्यनिधि में हुए अरबो के घोटाले का मामला दिनोदिन तेजी पकड़ता जा रहा है आज इसी कड़ी में रायबरेली में भी कांग्रेसियो ने घोटाले के विरोध में प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला फूँका और सरकार व मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।

0 टिप्पणियाँ