सीडीओ ने खेतों के पराली के निरीक्षण के भेजे राजस्व कर्मी
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील ऊँचाहार में फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना
नीलम ब्यूरो ,दैनिक अक्षयमेल रायबरेली
रायबरेली 05 नवम्बर, 2019
नवागंतुक जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर तहसील ऊँचाहार में मुख्य
विकास अधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तहसील समाधान दिवस का आयोजन
किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि तहसील समाधान, थाना दिवस, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि कार्यक्रम प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं
वाले कार्यक्रमों में से है जिनमें किसी भी प्रकार की शिथिलता किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियो/राजस्व से जुड़े कर्मियो आदि कोनिर्देश दिये कि विभिन्न क्षेत्रों जाकर देखे कि खेतों में कोई व्यक्ति पराली, कूड़ा, अवशेष आदि तो नही जला रहा है यदि कोई व्यक्ति पराली जलाता है तो
तत्काल गिरफ्तार करे।
सरकार के सख्त निर्देश है कि पराली जाला पूर्णतः प्रतिबन्ध के साथ ही पराली जलाने वालों पर जुमार्ना दण्ड आदि प्राविधान है उन्होंने कृषि
अधिकारी को निर्देश दिये कि किसानों को जागरूक करे ताकि किसान अपनी आमदनी भी बढ़ा सके और पराली न जलाने के लिए भी जागरूक करें पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित बढ रहा है। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील में सर्म्पूण समाधान दिवस पर कि आम जन की समस्याओं को अंदेखी न करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या को गम्भीरता व सवेदनशीलता के साथ सुने और आई हुई शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता व गम्भीरता से लेकर समस्याओं का निराकरण समयबद्ध गुणवत्तायुक्त तरीके से करें। उन्होंने ने कहा कि यदि किसी प्रकरण में जांच आदि की जरूरत हो तो अवश्य करें। छोटी-छोटी समस्याओं, विवादों को भी गम्भीरता से लें। समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।
मुख्य विकास अधिकारी को मलकनपुर की एक महिला ने समस्या बताते हुये कहा कि वह तलाक शुदा है बच्चे के साथ अधेरे कमरे में रहती है बिजली नही है इस पर सीडीओं ने निर्देश दिये कि विद्युत कनेक्शन लगाने के साथ ही उसके बच्चें को कन्या सुमंगला योजना के लाभ भी दिलाये। एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देते हुए खसरा
खतौनी का हवाला देते हुए कहा कि उसकी भूमि पर विरोधी महिला ने जबरदस्ती
खम्भा बनाकर टीन रख लिया है तथा उसके होटल में तब्दील कर नाजायज फायता
उठाना चाह रही है। खरौली के वृद्ध ने खसरा खतौनी के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिसपर सीडीओं ने तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इटौरा बुजुर्ग के एक वृद्ध ने कमर में दर्द बताया जिसपर सीडीओं ने छड़ी दिलाने के लिए सम्बन्धित एमओआईसी को निर्देश दिये और वृद्ध से कहा आराम करने की अधिक जरूरत
है। इसके अलावा राजस्व, विद्युत, समाज कल्याण, डीएसओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि के
अनेक प्रकरण आये जिसे सीडीओ राकेश कुमार द्वारा तत्काल निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 शरद कुमार वर्मा, एसडीएम केशव नाथ गुप्त व तहसीलदार अभिनव पाठक, सीओ आरपी शाही, एडी सूचना
प्रमोद कुमार, परियोजना निदेशक प्रेमचन्द्र पटेल, डीपीओ, डीएसओ, बीएसए, सीवीओ आदि जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ