डीएम-एसपी ने भ्रमण कर जनपद का लिया जायजा अपील की कानून एवं शान्ति व्यवस्था रखे बरकरार डीएम-एसपी ने कंट्रोल रूम से एसडीएम व सीओं को दिये उचित दिशा निर्देश जनपद में स्थिति पूरी तरह से सामान्य व नियंत्रण में सामान्य जन अपने कार्यो में दिखे मसगूल




रायबरेली 09 नवम्बर, 2019
अयोध्या से सम्बन्धित सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को पूरी तरह से पूर्व की भांति बरकरार रखने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने जनपद में शहर के विभिन्न क्षेत्र सुपर मार्केट, घंटाघर, खोयामंण्डी, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कहारो का अड्डा, किला बाजार, चम्पादेवी मन्दिर, तिलियाकोट, रतापुर, सिविल लाईन, गल्लामण्डी आदि सहित घनी बस्तियों में अधिकारियों के दल-बल के साथ आमजनों से मिलकर अपील की कि एक 
जगह पर अनावश्यक भीड़ न लगाये जो भी कुछ खरीदारी करनी है उसे करे कई जगह परआमजन द्वारा जानकारी दी गई कि स्थिति पूरी तरह से सामान्य है हम सभी लोग बिना किसी व्यवधान के पूरे शहर में शान्ति का माहौल है। सभी जन अपने रूटीन के हिसाब से कार्य कर रहे हैं। 

जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई रेलवे स्टेशन भी 
गई जहां पर यात्रियों से मिलकर उनका खुशलक्षेम पूछा तथा उनके मंगलमय यात्रा की शुभकामना दी। जिलाधिकारी ने इसी प्रकार सुपर मार्केट, घंटाघर आदि पैदल चलकर कई दुकानदारों से मिली व दुकानों पर बिकती दैनिक सामग्री को देखा। दुकानदारों से अपील की कि दुकानों आदि स्थानों पर भीड़ न लगाई जाये 
क्योकि जनपद में धारा 144 लागू है। जिसके तहत एक जगह भीड़ इक्ठ्ठा होना 
अपराध होता है। उन्होंने कहा कि सभी के साथ प्रशासन है। किसी भी प्रकार की 
अफवाहों से दूर रहे यदि किसी भी प्रकार की कोई शिकायत हो तो उसे सम्बन्धित थाने व कन्ट्रोल रूम पर सूचना दे। शान्ति व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाने में सहयोग करे। सभी जगह शान्ति व्यवस्था बनी हुई है आगे भी कायम रखे। 
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कई जगह वाकी-टाकी से भी कानून एवं शान्ति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील भी की।
इस पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कन्ट्रोल रूम में जाकर समस्त तहसीलों के एसडीएम से क्षेत्र की स्थिति का जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र एसडीएम व सीओ एवं ड्यूटी पर लेगे जनपदस्तरीय अधिकारी व मजिस्ट्रेट क्षेत्र में भ्रमण करते रहे तथा आमजनों से परस्पर सहयोग, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील करते रहे जनपद में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है सभी लोग अपने-अपने 
कार्यो में लगे हुए है। प्रशासन व पुलिस पूरी तरह से सजग व सचेत है। जनपद में सुपर 
मार्केट, घंटाघर आदि स्थानों पर बड़े व छोटे दुकानदार अपने सामान की बिक्री के साथ ही लोगों से हाय-हैलों सामान्य मुद्रा में दिखे कई सामाज सेवी विभिन्न सम्प्रादाय के जन भी सड़कों पर आवगमन करते हुए सामान्य दिखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ