अक्षय प्रताप यादव/विजय कुमार यादव।
मुसाफिरखाना/अमेठी ।शुक्रवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज से प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाल कर प्रसिद्ध नन्द महर धाम पर राधा कृष्ण मंदिर की स्थापना की गयी ।शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही दूरदराज के लोग शामिल हुए ।
गौरीगंज जिला मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक के पास से हरी राम यादव के संयोजन में भव्य शोभा यात्रा निकाल कर बारह किमी उत्तर दिशा में स्थित पावन धाम नन्द महर धाम परिसर में राधा कृष्ण की मूर्तियां मंदिर में स्थापित की गयी ।शोभा यात्रा उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव के नेतृत्व में करीब ग्यारह बजे शुरू हुई शोभा यात्रा गौरीगंज कस्बा होते हुए नन्द महर पहुंची ।कमला नगर के पास पूर्व सांसद आजमगढ़ रमाकांत यादव अपने समर्थकों सहित काफिले के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए ।शोभा यात्रा के कारण मुसाफिरखाना गौरीगंज रोड पर पूरी तरह आवागमन प्रभावित रहा ।बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं के साथ बुजुर्ग भी पीला वस्त्र धारण कर राधा कृष्ण का जयकारा करते रहे ।बाइक सवार युवकों का जोश पूरी तरह से उनके सिर चढ़कर बोल रहा था । भगवान कृष्ण व बाबा नन्द के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा ।सुल्तानपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव राम शंकर यादव राकेश यादव उर्फ दरोगा यादव चंद्र शेखर यादव सहित कई जन प्रतिनिधि शोभा यात्रा की अगुवानी करते रहे ।नन्द महर धाम पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आनन्द सेन यादव ने कहा वर्तमान परिस्थितियों में भगवान श्री कृष्ण के द्वारा दिए गए उपदेशों के एक एक शब्दों की प्रासंगिकता बढ़ती जा रही है ।अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध अपनों से भी संघर्ष कर शोषितों पीड़ितों को न्याय दिलाना उनके द्वारा दिए गए उपदेशों में से एक है ।पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा अन्यायी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो उसके खिलाफ बगावत करना भगवान कृष्ण ने सिखाया है ।पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव व पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने समाज के सभी वर्गों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए संकल्प लेने का आवाहन किया। वरिष्ठ सपा नेता राम उदित यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि भगवान श्री कृष्ण द्वारा गीता में दिए गए उपडेधो का सार कर्म ही पूजा है । उन्होंने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यैसे आयोजन से समाज को प्रेणना और नौजवानों को मार्गदर्षन मिलता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुल्तानपुर श्रीमती कमला यादव, प्रवक्ता समाजवादी पार्टी विजय यादव, पूर्व कानूनगो उदय राज यादव, अक्षय प्रताप यादव,युवा कांग्रेस नेता जय बहादुर मनीष यादव अनिल यादव मोहित यादव अजय यादव हर्ष यादव गौरव सुरजीत देवी शरण यादव रोहित यादव सहित हजरों लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ