प्रतापगढ़
दुर्गागंज के मरहूम सखावत शाह रहमानिया कमेटी मुआर अधारगंज में ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस।इबादत में गुजरा दिन।मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद मिलादुन्नबी उत्साह के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर समुदाय की ओर से जुलूस निकाला गया। ईद मिलादुन्नबी का पर्व होने से रविवार का दिन इबादत और मुबारकबाद देने में गुजरा। समुदाय की ओर से निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पारंपारिक परिधानों में बच्चों सहित हर आयु वर्ग के लोग जुलूस में सम्मिलित हुए। जुलूस भारी संख्या में पूरे गाँव में निकाला गया।मुस्लिम समाजजनों की ओर से रविवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया। लोगों ने घरों पर साज-सज्जा की है। वहीं मस्जिदों में सुबह से ही विशेष तकरीर व जलसा का कार्यक्रम रहा। मौके पर कमेटी के तफज्जुल हुसैन, मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद आलिम,मोहम्मद गुलाम, गुलशेर अली, अनवर अली,पत्रकार मोहम्मद सलमान,सद्दाम अली,फिरोज,आबिद अली,महताब,आदि की उपस्थिति रही।
0 टिप्पणियाँ