दैनिक अक्षय मेल समाचार
शिव कुमार यादव संवाददाता
जनपद प्रयागराज के हडिया थाना अंतर्गत किशनी पुर गांव में रविवार की रात बाबा पांडे पुत्र स्वर्गीय पारसनाथ पांडे उम्र 35 वर्ष खाना खाकर घर के बाहर दालान में सो रहे थे कि रात में अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया सोमवार की सुबह उनकी भतीजी चाय लेकर गई तो देखा कि बाबा पांडे खून से लथपथ चारपाई पर पढ़े थे यह मंजर देख कर जोर जोर से रोने लगी आवाज सुनकर घर व परिवार को लोग भागकर चारपाई के पास आए और देखा कि बाबा पांडे मरणासन्न अवस्था में पड़े हुए हैं घर कोहराम मच गया चारों तरफ से चीखने और चिल्लाने की आवाज आने लगी आनन-फानन में परिवार को लोगों ने निजी वाहन से इलाज के लिए जिला प्रयागराज ले गए जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है इधर ग्रामीणों ने तत्काल सूचना हरिया पुलिस को दि मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

0 टिप्पणियाँ