पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलोई की जांच में मिले अहम साक्ष्य चेतरा गांव के युवक की जायस थाना क्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली थी लाश


पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलोई की जांच में मिले अहम साक्ष्य 
चेतरा गांव  के युवक की जायस थाना क्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली थी लाश

अक्षयमेल   समाचार

शिव बरन यादव

      तिलोई  अमेठी संवाददाता




जायस कोतवाली के अंतर्गत थाना मोहनगज के चेतरा बुर्जुग निवासी दीपक चौरसिया उम्र 18वर्ष  का शव बहादुरपुर-मोहनगंज मार्ग पर बेल्ट व प्लाटिक की रस्सी के सहारे लटकता मिला था पुलिस  ने अधार कार्ड के जरिये शिनाख्त की है ।बताते चले कि वह सुबह पांच बजे    घर से निकला था दीपक ने  घर में यह कहा था  कि मैं लखनऊ जा रहा हूँ और वह  किसी मुर्गी फार्म की गाडी से बैठ कर बहादुरपुर गया उसी सिल सिले में जायस कोतवाली की पुलिस तथा  पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलोई  राजकुमार सिह  ने चेतरा बुर्जुग   गाँव जाकर परिवार वालो के ब्यान लिये  तो घटना के अहम सूत्र पुलिस के सामने आये जिसको सज्ञान में लेकर पुलिस ने  तफ्तीश शुरू कर दिया है सूत्रो की माने तो  छोटी बहिन मोहिनी ने बताया कि मेरे भाई को   शुक्रवार  की रात्रि मे इसी गांव के निवासी ने जमकर मारा पीटा और इतने में जी नही भरा तो परिवार सहित मेरे घर पर आकर गाली गलौज देते हुये जान से मारने की घमकी भी दी थी इस मामले में क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह से बात किया गया तो बताया ब्यानों के अधार पर तफ्तीश की जा रही है जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जायेगा कल लाश पोस्टमार्टम कर गांव पहुंची तो गाव वालो का हजूम के साथ क्षेत्रीय लोगो ने परिवार के सात शोक सवेंदना ब्यक्ति किया और जल्द ही पर्दाफाश करने की बात कहीं इस दौरान तिलोई ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, सुनीता सिह सहित कई गणमान्य लोग गांव पहुँच कर शोक सवेंदना ब्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ